बालोतरा की कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग:औद्योगिक क्षेत्र में देर रात हुआ हादसा, कपड़ा और कच्चा माल जलकर खाक

बालोतरा के औद्योगिक क्षेत्र के तृतीय चरण में स्थित उम्मेद प्रोसेसर्स कपड़ा फैक्ट्री में मंगलवार देर रात आग लग गई। रात करीब 3 बजे लगी इस आग से लाखों रुपए का कपड़ा, कच्चा माल और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची दमकल टीम घटना की सूचना मिलते ही सीईटीपी (CETP) और नगरपरिषद की दमकल टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल की कई गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में कपड़ा और ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी, जिससे दमकल कर्मियों को काफी प्रयास करने पड़े। लाखों का माल जला बालोतरा पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधन से घटना से जुड़ी जानकारी ली। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपए के आर्थिक नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों और नुकसान का सही आकलन हो पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *