बालोतरा के कल्याणपुर में यात्रियों से भारी बस पलटी:एक युवक की मौत, 15 घायल; ड्राइवर का कंट्रोल बिगड़ने के बाद हुआ हादसा

जोधपुर से बालोतरा जा रही स्लीपर बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए। घटना बालोतरा जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है। कल्याणपुर सीआई बुद्धाराम ने बताया-घटना दोपहर 2 बजे की है। पुलिस ने बताया-दोपहर 2 बजे थाना क्षेत्र के अराबा गांव के पास पहुंचने पर ड्राइवर का कंट्रोल बिगड़ गया। इससे बस बेकाबू होकर सड़क के बीचों बीच पलट गई। घायलों को कल्याणपुर सीएचसी में कराया भर्ती
हादसे की सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कुछ देर बाद 108 एंबुलेंस की टीम भी पहुंची। सभी घायल यात्रियों को कल्याणपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाकी उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लगा जाम
हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें बालेसर में पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत:मां गंभीर हालत में जोधपुर रेफर, बाइक से ससुराल जा रहे थे; ड्राइवर फरार बाइक सवार दंपती और उनके सात साल के मासूम को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता और बेटे की मौत हो गई। वहीं मां को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया है। घटना जोधपुर जिले के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के चारणी भाण्डू गांव की है। (यहां पढ़ें पूरी खबर) बस-कार की भिड़ंत में पति-पत्नी और बेटे की मौत:युवक का शरीर कई हिस्सों में बंटा; टक्कर के बाद बस पलटी, 23 यात्री घायल बालोतरा में बस-कार की भिड़ंत में पति-पत्नी और बेटे की मौत हो गई। टक्कर के बाद बेकाबू हुई बस पलट गई, जिससे 23 लोग घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार सवार युवक के शरीर के कई टुकड़े हो गए। एक्सीडेंट पचपदरा इलाके में एनएच 25 पर बांगुंदी गांव के पास मंगलवार शाम 4 बजे हुआ। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *