बालोतरा पुलिस ने जब्त अवैध शराब पर चलाई जेसीबी:जलाकर किया नष्ट; 44 मामलों की 600 लीटर अवैध शराब का निपटारा

बालोतरा पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत 44 मामलों में 600 लीटर अवैध शराब जब्त की गई थी। पुलिस और आबकारी अधिकारियों की मौजूदगी में शराब का निस्तारण किया गया। कोर्ट के आदेश के बाद बालोतरा और जसोल पुलिस ने जब्त की अवैध शराब को जेसीबी से नष्ट किया गया। एसपी रमेश ने बताया- पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में अवैध शराब व मालखाना आइटम निपटारा के लिए चलाए जा रहे स्पेशल अभियान के तहत एएसपी गोपालसिंह भाटी, डीएसपी सुशील मान के सुपरविजन और बालोतरा थानाधिकारी चैल सिंह के नेतृत्व में टीम पुलिस टीम ने निर्धारित प्रक्रिया को अपनाते हुए कोर्ट से मिले आदेश के बाद बालोतरा व जसोल थाने में दर्ज कुल 44 मामलों में जब्त अवैध शराब करीबन 600 लीटर को नियमानुसार नष्ट किया गया। निस्तारण में बालोतरा थाने के मालखाना प्रभारी हैड कॉन्स्टेबल सुरताराम, जसोल थाने के मालखाना प्रभारी रामाराम आबकारी अधिनियम के तहत और पूर्व निस्तारण योग्य कुल 43 मामलों में जब्त अंग्रेजी, देशी शराब एवं बीयर के 600 लीटर नष्ट किए गए। इस दौरान बालोतरा और जसोल थाने के थानाधिकारी और सहायक आबकारी अधिकारी बाड़मेर मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *