बालोतरा पुलिस ने शराब तस्कर को जालोर से पकड़ा:7 साल से काट रहा था फरारी; 2018 में अवैध शराब भरा टैंपों किया था जब्त

बालोतरा जिले की सिवाना पुलिस ने शराब तस्करी मामले में 7 साल से अधिक समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में चारा आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने मार्च 2018 में अवैध शराब से भरा टैंपो पकड़ा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से अवैध शराब की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार 31 मार्च 2018 को सिवाना पुलिस ने नाकाबंदी शुरू की थी। इस दौरान एक टैंपो आता देख उसको रोकने का इशारा किया था। ड्राइवर ने टैंपो को भगाकर नाकाबंदी तोड़ दी और कांखी गांव की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने प्राइवेट वाहन से पीछा किया। करीब 1 किलोमीटर आगे प्राइवेट वाहन को टैंपों के आगे लगाकर उसे रोक लिया गया। टैंपो ड्राइवर बसंत कुमार पुत्र लछाराम निवासी चौधरी हॉस्टल के पास कोतवाली जिला जालोर और उसके पास बैठे हुकमसिंह पुत्र भंवरसिंह निवासी बलुपुरा सुमेरपुर जिला पाली को डिटेन किया गया। अवैध शराब भरा टैंपो पकड़ा था पुलिस टीम ने टैंपो की तलाशी लेने पर उसमें से 200 कार्टन अवैध देशी घूमर शराब बरामद की गइ। इस पर दोनों आरोपी बसंत कुमार हुकमसिंह को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने इस संबंध में सिवाना थाने में आबकारी अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया था। आहोर जालोर से किया गिरफ्तार एसपी रमेश कुमार ने बताया- मामले में जांच करने के बाद आरोपी राजेंद्र कुमार को पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एक अन्य फरार आरोपी जितेंद्र सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था। स्पेशल टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी, परंगपरागत पुलिसिंग तथा सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 7 साल से अधिक समय से फरार आरोपी तस्कर जितेंद्र सिंह पुत्र शैतानसिंह निवासी पूवाड़ा आहोर जिला जालोर को 21 सितंबर को कुवाड़ा आहोर से डिटेन किया गया। आरोपी से पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ आहोर में साल 2018 में एक मामला दर्ज है। कार्रवाई में सिवाना थानाधिकारी दिनेश डांगी, कांस्टेबल अशोक कुमार, छोटेलाल, रेवंत सिंह शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *