कचरा रोड पर डालते देखा तो रुके मंत्रीजी:बालक को समझाया – ऑटो टिप्पर में ही कचरा डालना है बेटा

वन मंत्री संजय शर्मा ने मंगलवार सुबह करीब पौने 9 बजे अचानक ड्राइवर से बोलकर ब्रेक लगवाए और बगल से निकल रहे बालक को रोका। बालक रोड पर कचरा फेंककर निकल रहा था। तभी मंत्री की नजर पड़ी तो उसे समझाया कि ऑटो टिप्पर में ही कचरा डालना है। रोड पर कचरा फेंकना अच्छा नहीं है। असल में वन मंत्री संजय शर्मा मंगलवार सुबह करीब पौने 9 बजे शिवाजी पार्क की तरफ जा रहे थे। बुध विहार मोड़ के पास एक बालक रोड किनारे कचरा फेंकर निकला। तब मंत्री ने कार को रुकवाया और बालक को बुलाया। फिर बालक से नाम पूछा। उसके बाद कहा कि बेटा रोड पर कचरा फेंकना अच्छी बात नहीं है। ऑटो टिप्पर में आता है। उसमें डाला करो। तब बालक ने खुद का नाम बताते हुए कहा कि आज पापा की हेल्प करने आ गया था। पापा पीएनबी बैंक में काम करते हैं। इसके बाद मंत्री ने उसे जाने दिया। शहर में कचरा डालने के सैकड़ों प्वाइंट अलवर शहर में खुले में कचरा डालने के सैकड़ों प्वाइंट हैं। जिनकी वजह से शहर गंदा दिखता है। ये कचरा दूर तक फैल जाता है। बीच-बीच में लोग कचरा डाल जाते हैं। एक बार सफाई करने के कुछ देर बाद दूसरे लोग आकर कचरा फेंक जाते हैं। आमजन को जागरूक करने की जरूरत है। ताकि खुले में कचरा नहीं डाले। कचरा ऑटो टिप्पर में ही डालना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *