गौ तस्कर गाय और उसके बच्चे को ले गए:सीसीटीवी में कैद हुई घटना, स्थानीय लोगों में रोष, पिकअप में ले गए गोवंश

डीग जिले गौ तस्करी को रोकने के लिए ऑपरेशन नंदी प्रहार फ़ैल होता नजर आ रहा है। पुलिस की सख्ती के बाद भी गौ तस्कर बहुत ही आसानी गौ तस्करी कर रहे हैं। कामां इलाके का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें गौ तस्कर बड़ी आसानी से दो गौ गोवंश को पिकअप में लेगए। यह पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गाय और उसके बच्चे को ले गए गौ तस्कर घटना कामां कस्बे के काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने की है। 22 सितंबर की देर रात करीब 2 बजे की है। हरवती नाम की महिला के घर के बाहर एक गाय और उसका उसका बच्चा घूम रहा था। वहां पर दो गौ तस्कर आये और गाय के बच्चे को रस्सी से बांधकर अपने साथ ले गए। सबसे पहले गौ तस्करों ने गाय के बच्चे को पिकअप में चढ़ाया। फिर से दोनों गौ तस्करों के साथ उनका एक और साथ दोबारा वहां पहुंचा जहां गाय बंधी हुई थी। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में रोष तीनों गौ तस्करों में एक तस्कर निगरानी रखने लगा तभी दोनों गौ तस्करों ने वहां बंधी गाय को खोला और उसने ले जाने लगे। गाय गौ तस्करों से छूटकर भागती रही लेकिन, गौ तस्करों ने गाय पर काबू पाया और उसने भी पिकअप चढ़ाकर वहां से ले गए। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी रोष है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *