बालोतरा में पीएम मोदी जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा:राष्ट्रभक्ति संध्या पर कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं, मंत्री जोराराम कुमावत भी मौजूद रहे

बालोतरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार 19 सितंबर को मंदिर भारत पार्क में पहली बार राष्ट्रभक्ति संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध राष्ट्रवादी भजन गायक प्रकाश माली ने गणपति वंदना से की। उन्होंने और अन्य कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं। भजन गायकों की मधुर आवाज ने पूरे वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में राजस्थान के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री कैलाश चौधरी, पचपदरा विधायक अरुण चौधरी और सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल भी मौजूद थे। भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक भी शामिल हुए। भाजपा नेता दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि यह पहला अवसर था जब बालोतरा में इस तरह का राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *