बालोतरा में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया सम्मानित:ईआरओ, सुपरवाइजर और बीएलओ को मिला सम्मान, प्रमाण पत्र जारी किए

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बालोतरा जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (ईआरओ), सुपरवाइजर और बीएलओ को सम्मानित किया। उन्हें प्रमाण पत्र जारी किए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने जिला कलेक्टर सभागार से बायतु के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कल्पित शिवरान और सुपरवाइजर घेवर सिंह राजपुरोहित से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न करने में उनके अनुभवों और समस्याओं के समाधान की कार्ययोजनाओं को जाना और उनकी सराहना की। इस अवसर पर जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्रों का वितरण किया। 30 कार्मिकों को किया सम्मानित
यादव ने बायतु के कल्पित शिवरान, घेवर सिंह राजपुरोहित, रूघ ​​​​​​​सिंह, पुखराज गर्ग, भंवरलाल, ओमप्रकाश सोनी, जगमाल सिंह, घेवरचंद, मदन लाल पंवार, नारनाराम, तगाराम, रेवताराम, अमर सिंह, भोभाराम चौधरी, नकताराम, मोहर सिंह, ओमप्रकाश गोदारा, रमेश कुमार, भंवरलाल रेबारी और मनोज कुमार को सम्मानित किया। पचपदरा विधानसभा से चिराग मकवाना, खेराजराम, जीताराम, ओमप्रकाश तथा सिवाना विधानसभा से हुकमाराम, सवाई सिंह, रूखमना राम, किशोर कुमार और नेमाराम सहित कुल 30 कार्मिकों को भी सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *