स्कूल में टीचरों की कमी को लेकर स्टूडेंट्स और ग्रामीणों का रोष फूट पड़ा। इसे लेकर ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर स्कूल के सामने का रोड जाम कर दिया। मामला बालोतरा जिले के सिवाना थाना क्षेत्र के कुंडल गांव स्थित श्री यादे माता नगर राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के बाहर का है। कुंडल गांव निवासी सुरेश कुमार ने बताया-स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर शुक्रवार सुबह 8:30 बजे ग्रामीण और स्टूडेंट्स ने स्कूल के गेट पर तालाबंदी कर कुंडल से सिवना को जाने वाली रोड को जाम कर दिया। दो टीचरों के भरोसे 327 स्टूडेंट्स
ग्रामीणों ने बताया-गांव में स्थित श्री यादे माता नगर राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में 327 स्टूडेंट्स पढाई करते हैं। बड़ी बात ये है कि स्कूल में केवल दो ही शिक्षक कार्यरत हैं। स्कूल पहली क्लास से लेकर 12 तक है। मगर वह दो टीचरों के भरोसे चल रहा है। ऐसे में बच्चों की पढाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। ग्रामीण बोले-जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को दी सूचना
गांव वालों ने कहा कि मामले को लेकर पहले कई बार जनप्रतिनिधि और प्रशासन के लोगों को अवगत कराया गया है। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। गांव वालों की मांग है कि स्कूल में जल्द पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, ताकि छात्रों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके। टायर जलाकर किया प्रदर्शन
मामले की सूचना मिलने पर शिक्षा विभाग के अधिकारी श्रवण कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश शुरू की। मगर वार्ता सफल नहीं होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने टायर जलाकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। … छात्र के नारे लगाने पर भड़कीं SDM, बोलीं-नेता मत बनो:किससे बात कर रहे हो; टीचर के ट्रांसफर के विरोध में धरने पर बैठी छात्राएं बेहोश हुईं भीलवाड़ा में स्कूल लेक्चरर के ट्रांसफर के विरोध में धरने पर बैठी 7 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। छात्राएं सुबह से भूखी थीं। इसके चलते 2 छात्राएं बेहोश हो गईं, जबकि 5 अन्य बदहवास होकर रोने लगीं। इस पर टीचर्स और साथी स्टूडेंट्स ने पानी पिलाकर छात्राओं को संभाला। (पढ़ें पूरी खबर)


