बालोद में ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर:3 युवक घायल, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल, कार के उड़े परखच्चे

बालोद–दल्लीराजहरा नेशनल हाईवे पर कुसुमकसा आवास पारा के सामने रविवार रात करीब 9 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। दल्लीराजहरा से बालोद की ओर आ रहा एक ट्रक और बालोद से दल्लीराजहरा की ओर जा रही कार आमने-सामने टकरा गए। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए, जबकि ट्रक के सामने के दोनों पहिए फट गए। टक्कर के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने कार में सवार तीनों युवकों को बाहर निकाला और इलाज के लिए दल्लीराजहरा अस्पताल भेजा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। दल्लीराजहरा थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में घायल तीनों युवकों का इलाज जारी है। फिलहाल घायलों की पहचान की जा रही है और उनके परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *