धनबाद के पप्पू तालाब में मिला रेलवे कर्मचारी का शव:रविवार रात से लापता थे बीरबल रजक, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

धनबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत पप्पू तालाब से सोमवार को रेलवे कर्मचारी बीरबल रजक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जागलेश रेलवे क्वार्टर निवासी बीरबल रजक के रूप में हुई है, जो रेलवे के लोको टैंक में कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार बीरबल रविवार रात घर से निकले थे।
लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो सोमवार सुबह धनबाद थाना में उनकी गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने पप्पू तालाब के किनारे पानी में एक शव तैरता हुआ देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस और परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने निकाला शव शव की जानकारी मिलते ही धनबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तालाब से शव को बाहर निकाला। शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने तालाब के आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में किसी तरह के बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका कम जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना की आशंका, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार धनबाद थाना के एएसआई सुधीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला दुर्घटना का प्रतीत होता है। शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि बीरबल रजक शौच के लिए पप्पू तालाब की ओर गए होंगे, इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गए। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि बीरबल को शराब पीने की आदत थी। संभव है कि नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ हो। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *