बालोद में दर्द से तड़पती रही गर्भवती:पति ने सोशल मीडिया पर निजी तस्वीरें वायरल की; दहेज के लिए प्रताड़ित करता था

छत्तीसगढ़ के बालोद से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती महिला के पति ने दहेज न मिलने से नाराज होकर उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। जानकारी के मुताबिक, नवविवाहित का विवाह मई 2024 में गरियाबंद जिले के एक युवक से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही आरोपी कम दहेज मिलने को लेकर पत्नी से लगातार विवाद करने लगा। मायके पक्ष द्वारा कई बार समझाइश देने के बावजूद आरोपी नहीं माना और किसी न किसी बहाने से नवविवाहिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। सास-साली और रिश्तेदारों को भेजी तस्वीरें गर्भवती पत्नी अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी, ऐसे वक्त में जब उसे पति के सहारे की सबसे ज्यादा जरूरत थी, उस समय पति ने अमानवीय हरकत कर डाली। आरोपी पति ने अपनी पत्नी की कई निजी तस्वीरें न केवल सोशल मीडिया के विभिन्न ग्रुपों में शेयर की, बल्कि सास, साली और अन्य रिश्तेदारों को भी भेज दीं। दल्लीराजहरा थाने में दर्ज हुआ मामला इस शर्मनाक हरकत के सामने आते ही मामला गरमा गया। गर्भवती की मां की ओर से सोमवार देर रात दल्लीराजहरा थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67(अ) और बीएनएस की धारा 77, 79 और 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा – एएसपी बालोद एएसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि गर्भवती नवविवाहिता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पति ने कई आपत्तिजनक और निजी वीडियो व तस्वीरों को सार्वजनिक किया है, जो बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। मामले की जांच जारी है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *