छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के नारा गांव में एक पालतू कुत्ते ने 10 ग्रामीणों को काट लिया, जिससे वे घायल हो गए। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, आधे दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कुत्ते के काटने से उनके शरीर के मांस तक बाहर आ गए हैं, जिससे उनकी चोटें काफी गहरी हैं। पालतू कुत्ते ने लोगों पर किया हमला ग्रामीणों के मुताबिक, एक लाल रंग का कुत्ता अचानक पीछे से आया और लोगों को काटना शुरू कर दिया। यह कुत्ता पिछले 8-10 दिनों से गांव में घूम रहा था। बताया जा रहा है कि यह एक पालतू कुत्ता है, जिसने सबसे पहले अपने मालिक के बच्चे को ही घायल किया था। इसके बाद उसने गांव में काम पर जा रहे या अन्य कार्य कर रहे लोगों पर हमला किया। प्रशासन से कुत्तों को हटाने की मांग की इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में घूम रहे सभी आवारा कुत्तों को हटाया जाए। साथ ही, पालतू कुत्तों के मालिकों से अपील की गई है कि वे अपने कुत्तों को पट्टा बांधकर घर के अंदर ही रखें ताकि ऐसी घटनाएं फिर से न हो।


