बालोद में शराब के नशे में पंचायत पहुंचे अधिकारी:महिला सरपंच और पंच से किया विवाद, SDM से हुई शिकायत

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुधली (मालीघोरी) में करारोपण अधिकारी आर. जमुरिया और टीआर राणा शराब के नशे में पंचायत पहुंच गए। आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने पंचायत कार्यालय में उपस्थित महिला जनप्रतिनिधियों के साथ बदसलूकी की। इस मामले में उपसरपंच मोहित देशमुख ने जनपद सीईओ और एसडीएम को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उपसरपंच मोहित देशमुख ने बताया कि, पंचायत में सरपंच, उपसरपंच, सचिव और अन्य पंच बैठक के लिए मौजूद थे। इसी दौरान दोनों अधिकारी नशे की हालत में पहुंचे। शराब के नशे में धुत अधिकारी गाली-गलौज करने लगे और महिला सरपंच, पंचों व अन्य कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार किया। शराब के नशे में थे अधिकारी उपसरपंच ने जब अधिकारियों को टोका और पूछा कि क्या उन्होंने शराब पी रखी है, तो उन्होंने न केवल स्वीकार किया बल्कि जवाब में उल्टा बदतमीजी पर उतर आए। मोहित देशमुख ने बताया कि अधिकारियों के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी और उनकी चाल से भी साफ था कि वे नशे में हैं। विवाद बढ़ता देख उपसरपंच ने तत्काल इसकी जानकारी डौंडीलोहारा जनपद पंचायत के सीईओ अंकुश देव को दी। उन्होंने फोन पर आश्वासन तो दिया लेकिन मौके पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसडीएम से लिखित शिकायत इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उपसरपंच ने अब पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत एसडीएम को सौंपी है। उन्होंने मांग की है कि नशे में पंचायत पहुंचने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *