सूरजपुर में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के इंडोर बैडमिंटन हॉल में खेला जाएगा। छत्तीसगढ़ स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित योनेक्स सनराइज जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट 15 जुलाई से शुरू हुआ था। टूर्नामेंट में पहले दो दिन क्वालीफाइंग राउंड खेले गए। 17 जुलाई से मेन ड्रा के मैच शुरू हुए। 18 जुलाई को क्वार्टर फाइनल और सेमी फाइनल के मुकाबले संपन्न हुए। कलेक्टर की मौजूदगी टूर्नामेंट का शुभारंभ कलेक्टर एस जयवर्धन, पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर और नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े की उपस्थिति में टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनीता वार्नर सहित न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट में नेशनल रेफरी प्रताप भट्टाचार्य के साथ नरेंद्र पटेल, रोहित दीवाकर, दिव्यानी सिया, घनश्याम सोनी, सुमित दीक्षित और अक्षय चंद्रा निर्णायक की भूमिका में हैं। जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अनिल गोयल और सचिव संदीप अग्रवाल के नेतृत्व में संघ के सभी पदाधिकारी टूर्नामेंट के सफल आयोजन में जुटे हैं।


