बालोद में शादी से पहले युवक ने खुद को जलाया:90% झुलस गया शरीर, रायपुर रेफर; कार्ड छप चुके थे, घटना से ससुराल वाले हैरान

बालोद जिले में गुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम टेंगना बरपारा में एक युवक ने अपनी शादी से एक सप्ताह पहले खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना से परिवार गहरे सदमे में हैं। वहीं युवक के ससुराल वाले भी हैरान हैं। आत्मदाह की कोशिश करने वाले युवक की पहचान तरुण विश्वकर्मा के रूप में हुई है। शादी के कार्ड छप चुके थे। बीती रात युवक ने खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया। उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 90 प्रतिशत शरीर झुलसा युवक डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि युवक का 90 प्रतिशत शरीर झुलस चुका है। उसकी हालत नाजुक होने के कारण उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। इस घटना से पूरा गांव सदमे में है। युवक का ससुराल पक्ष भी हैरान है। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। धमतरी अस्पताल चौकी ने मामला दर्ज कर गुरूर थाने को भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *