बालोद में BJP की चुनावी जनसभा:गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- कांग्रेस बांग्लादेशी लोगों से वोटिंग करवा चुनाव जीतती है

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने बालोद में एक चुनावी जनसभा के दौरान कांग्रेस पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक तय वोट बैंक है, जो बांग्लादेश से लोगों को लाकर मतदान करवाती है और इस तरह चुनाव जीतती है। जनसभा में भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी के समर्थन में बोलते हुए गृहमंत्री ने भाजपा और कांग्रेस के कार्य करने के तरीके में अंतर बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता चुनाव से पहले और जीतने के बाद भी मेहनत करते हैं, जबकि कांग्रेस जीतने के बाद आराम करना शुरू कर देती है। ‘पिछले घोषणा पत्र के बारे में सोचे कांग्रेस’ गृहमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर कहा कि उन्हें पहले अपने पुराने घोषणा पत्र के बारे में सोचना चाहिए। कांग्रेस ने कहा था सबको आवास देंगे लेकिन हुआ क्या सबका आवास रोक दिया। कांग्रेस की कथनी और करनी बहुत अंतर है। पाञ्चजन्य मामले पर बोले डिप्टी CM डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मुखपत्र पाञ्चजन्य को लेकर कहा कि पाञ्चजन्य में देशप्रेम और राष्ट्रवाद की बात होती है, राष्ट्रवाद की बातों को अगर हम जेल में पहुंचा रहे हैं तो इसमें गलत क्या है। बता दें कि जेल में पाञ्चजन्य जो कि संघ का मुखपत्र है उसे प्रदेश के सभी जेलों में भेजने का आदेश हुआ है और जेल में जा भी रहा है जिसपर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। 10 साल के शासन पर सवाल उठाए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपए देने की गारंटी का भी जिक्र किया। वहीं, भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी ने कांग्रेस के 10 साल के शासन पर सवाल उठाए। ‘सत्ता में बैठे लोगों का विकास हुआ’ उन्होंने कहा कि इस दौरान शहर का विकास नहीं हुआ, बल्कि सत्ता में बैठे लोगों का विकास हुआ। उन्होंने शहर की बदहाली का जिक्र करते हुए जाम नालियों, खराब सड़कों और पानी की समस्या को प्रमुखता से उठाया। ‘ट्रिपल इंजन की सरकार की जरूरत’ प्रतिभा चौधरी ने कहा कि वह पिछले 25 सालों से भाजपा में कार्यरत हैं और शहर के विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार की आवश्यकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *