बाल बैडमिंटन में पंजाब टीम ने मणिपुर को हराया

भास्कर न्यूज | जालंधर जूनियर नेशनल बाल बैडमिंटन लड़के व लड़कियों की चैंपियनशिप 1 फरवरी तक आयोजित की जा रही है। जिसमें डिस्ट्रिक्ट एमेच्योर बाल बैडमिंटन एसोसिएशन की अगुआई में पंजाब टीम को चयनित किया गया है। जिसमें अनूप कुमार कप्तान, रितिक, उमर, दियांश, इकरान, अंशदीप, सन्नी, आदित्य, पुष्कर शारदा जबकि लड़कियों में बलजीत कौर, जैसमीन कौर, शिवानी, मन्नत, राधिका, मनीशा, दिृश्ती शर्मा, हरजोत कौर, हिमांशु भारद्वाज शामिल है। इस मौके पर पंजाब एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी व कोच इंद्रजीत कुमार, मैनेजर हरमिंदर विरदी, इशिता त्यागी, साहू, विजयता शर्मा, सुरेश सिंह गुलेरिया ने टीम को नेशनल चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। पंजाब टीम ने अपने पहले मैच में मणिपुर को लड़कियों के वर्ग में 35-23, 35-15 से हराकर जीत हासिल की। पंजाब की बाल बैडमिंटन टीम के खिलाड़ी और ऑफिशियल ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *