भास्कर संवाददाता | दमोह जिले में बाल विवाह रोकने और जागरूकता फैलाने वाली एक सामाजिक संस्था द्वारा इस वैवाहिक सीजन में फिर से 100 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत बालिका छात्रावास में कैंडिल जलाकर की गई। संकल्प समाज सेवी संस्था और महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त आयोजन में जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में डॉ. रीता चटर्जी, डॉ. मोनिका पालीवाल, डॉ. प्रिया श्रीवास्तव, अरुणा उज्जैनकर, रजनी ठाकुर, रश्मि वर्मा, खुशबू तिवारी, वीरेंद्र जैन, मनोज रजक की मौजूदगी रही। संचालन खुशबू तिवारी ने किया।


