अमृतसर| बावा लाल दयाल जी महाराज का 671वां जयंती महोत्सव 20 जनवरी को मनाया जाएगा। इसी के उपलक्ष्य में कर्मों डयोढी स्थित गद्दी बावा लाल दयाल जी में महाराज का पंचामृत स्नान 10 करवाया जाएगा। इसके बाद शहर की भजन मंडलियों द्वारा रात 12:00 बजे तक बावा का गुणगान किया जाएगा। शहर की कई सभा सोसायटियों की ओर से भंडारा लगाया जाएगा। मंदिर में माथा टेकने के लिए भक्तजन लंबी लाइनों में खड़े रहेंगे। बावा का आशीर्वाद लेने शहर के कई नेता-जन पहुंचेंगे। आरती उपरांत प्रसाद वितरण किया जाएगा।


