पावरकॉम की रईया डिवीजन में काम रुकने से 5 हजार ग्राहकों के बिल अटके

सतीश कपूर | अमृतसर पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन इन्फोर्समेंट विभाग की ओर से रईया डिवीजन के 3 मीटर रीडरों को कंसीलमैट करने को लेकर टर्मिनेट कर दिया गया। इसके विरोध में डिवीजन के सभी मीटर रीडरों ने ऑन द स्पॉट बिलिंग का काम बंद कर दिया है जिस कारण डिवीजन के करीब 5 हजार उपभोक्ता को बिल नहीं आ रहे। इन तीनों मीटर रीडरों में से एक बाबा बकाला और 2 रईया डिवीजन के हैं। तीनों मीटर रीडर उपभोक्ता के साथ मिलकर घरों में लगे मीटर की रीडिंग कम डाल देते थे। इसकी शिकायत इलाके के किसी व्यक्ति ने पटियाला इन्फोर्समेंट विभाग को भेज दी। विभाग ने इंफोर्समेंट विभाग को इसकी जांच के आदेश दिए गए थे। जांच के बाद इंफोर्समेंट टीम ने तीनों मीटर रीडरों को सस्पेंड करने के लिए कंपनी को पत्र लिखा। जिसके बाद इलाके के एक्सईएन इंजीनियर राजकुमार की ओर से तीनों मीटर रीडरों को टर्मिनेट कर दिया। वही ऑन द स्पॉट बिलिंग कंपनी के बाकी मीटर रीडर ने अपने साथियों का सहयोग करते हुए सारी डिवीजन के मीटरों की रीडिंग लेना बंद कर दिया है और लोग बिल नहीं आने से परेशान हैं। पावरकाम मैनेजमेंट की ओर से डेढ़ महीना पहले ही ऑन द स्पॉट बिलिंग कंपनी को नया टेंडर दिया है। परंतु उसमें काम करने वाले मीटर रीडर पुराने ही हैं। वहीं पुराने मीटर रीडर पावरकॉम की आंखों में धूल झोंककर उपभोक्ता के साथ मिलकर 2 महीने की रीडिंग 600 यूनिट से कम डालकर कंसीलमेंट कर लेते हैं और उनका बिजली बिल नहीं आता। परंतु कई मीटर रीडर उपभोक्ता के 600 यूनिट की बजाय कम यूनिट डालकर बिजली बिल से छुट करवा देते हैं। मीटर रीडर उपभोक्ता से पैसे लेकर सांठ गांठ कर लेते हैं। वही पकड़े जाने पर कंपनी को दोगुना और उपभोक्ता को एक गुना जुर्माना डाला जाता है। हालांकि ऑन द स्पॉट बिलिंग कंपनी की ओर से सभी मीटर रीडरों को बिलिंग करने के लिए आधुनिक मशीन दी है। जिससे मीटर की फोटो खींचना जरूरी होता है और मशीन के माध्यम से सारा डाटा खुद-रिकॉर्ड होकर बिल बन जाता है। परंतु कुछ मीटर रीडर अपनी जेब गर्म करने के लिए उपभोक्ता के साथ मिलकर अभी भी कंसीलमेंट कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *