बीएसएल के 2 हजार क्वार्टरों पर कब्जा, शहरवासी झेल रहे पानी-बिजली की समस्या

भास्कर एक्सक्लू​िसव बीएसएल के 2 हजार से अधिक क्वार्टरों पर अवैध कब्जा है। जबकि करीब एक हजार अधिकारी और कर्मचारी अपने आवंटित आवासों को किराए पर दिए हुए हैं। जबकि करीब 2 हजार आवासधारी क्वार्टर का किराया जमा नहीं कर रहे हैं। इससे बीएसएल प्रबंधन को हर माह करोड़ों का नुकसान हो रहा है। वहीं लीगल आवासधारी पानी और बिजली की कटौती झेल रहे हैं। इसकी जांच बीएसएल प्रबंधन वर्षों से कर रहा है। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है, जबकि इसकी जांच सीबीआई भी कर रही है। अब सेल प्रबंधन ने बीएसएल के टीए डिपार्टमेंट से ऐसे आवासों की रिपोर्ट मांगी है। सेल कॉरपोरेट ऑफिस से निर्देश आते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इसके बाद टीए डिपार्टमेंट के अधिकारी रिपोर्ट बनाने में जुट गए हैं, लेकिन जिम्मेवार अधिकारी इस संबंध में कुछ कहने से बच रहे हैं। लेकिन अब यह तय हो गया है कि ऐसे लोगों पर सेल प्रबंध की गाज गिरेगी। ऐसे समझें, बीएसएल के कितने क्वार्टर आवास संख्या ए टाइप 26 बी टाइप 537 सी टाइप 4006 डी टाइप 7664 ई टाइप 24430 हॉस्टल 723 कुल 37386 शहर में अवैध कब्जाधारी लोग बीएसएल की बिजली और पानी का मुफ्त उपयोग कर रहे हैं। जानकारों की मानें तो करीब 10 मेगावाट बिजली और 4 लाख गैलन पानी की रोज चोरी हो रही है। इसका खामियाजा शहर में वैध तरीके से रहने वाले बीएसएल कर्मी और प्लॉट धारियों को भुगतना पड़ रहा है। प्रतिदिन बिजली कटौती से लोग परेशान रहते हैं, वहीं पानी की आपूर्ति भी एक ही समय होती है। शहर के लगभग सभी सेक्टरों के बगल में झोपड़प​ट्टियों में बड़ी आबादी रहती है। कई बार अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने की कोशिश की, लेकिन झड़प होने और राजनीतिक के कारण प्रबंधन पीछे हट जाता है। कब्जा वाले आवासों से 1 करोड़ की अवैध वसूली गौरतलब है कि बोकारो शहर में बीएसएल के टाउनशिप में लगभग 37,000 क्वार्टर हैं। इनमें से करीब 8000 बीएसएल कर्मचारी रहते हैं, जबकि रिटायर कर्मियों के अलावा कुछ निजी संस्थानों को भी आवास आवंटित किए गए हैं। वहीं शहर के अधिकतर क्वार्टर खाली पड़े हैं, कुछ जर्जर घोषित किए गए हैं, इनमें कुछ तोड़े जा चुके हैं। लेकिन अभी भी करीब 3 हजार ऐसे क्वार्टर हैं, जिनपर दलालों ने कब्जा कर रखा है। वे इन क्वार्टरों को किराए पर लगाते हैं। किराएदारों से दलाल हर महीने 4000 से 4500 रुपए वसूलते हैं। बीएसएल प्रबंधन ऐसी सूचना पर आए दिन क्वार्टर खाली भी करवाता है, लेकिन पूरी तरह खाली नहीं करवा पा रहा है। इस तरह शहर के दबंग दलाल इन क्वार्टरों को किराए पर लगाकर प्रतिमाह एक करोड़ रुपए से ज्यादा की अवैध वसूली कर रहे हैं। आरोप है कि इसमें प्रबंधन के कई अधिकारी भी शामिल हैं। बोकारो में बीएसएल के क्वार्टर। प्रतिदिन 10 मेगावाट बिजली व 40 लाख गैलन पानी की चोरी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *