जालंधर | सोमवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रमजीत मजीठिया को जमानत दी। यूथ अकाली दल शहरी प्रधान अमृतबीर सिंह ने कहा कि यह निर्णय सत्य, न्याय और भारतीय संविधान की एक ऐतिहासिक जीत है। उन्होंने कहा कि मजीठिया के खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित होकर मामले दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने यह स्पष्ट किया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और चाहे सत्य को कितना भी दबाने का प्रयास किया जाए, अंत जीत सत्य की होती है। उन्होंने कहा कि मजीठिया ने पंजाबी संस्कृति और पंथक मुद्दों के लिए निडर होकर आवाज़ बुलंद की है। इसी कारण उन्हें जानबूझकर राजनीतिक षड्यंत्र के तहत निशाना बनाया गया। इस फैसले से यूथ अकाली दल और शिरोमणि अकाली दल के हर कार्यकर्ता में नया उत्साह, जोश पैदा हुआ है।


