भास्कर न्यूज | जालंधर सिटी की इंडस्ट्री के प्रमुख संगठन रबर फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (रफमा) के चुनाव जनरल बॉडी मीटिंग में हुए। चुनाव लड़ने के लिए तीन नामांकन आए। संगठन के चेयरमैन बीबी ज्योति की अगुवाई में चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। तीनों नामांकन पत्र सदस्यों के सामने खोले गए। नीरज अरोड़ा को प्रेसिडेंट, कपिल पुंछी को जनरल सेक्रेटरी और अमित चड्ढा को फाइनेंशियल सेक्रेटरी चुना गया। तीनों को निर्विरोध चुना गया। इसके बाद नए प्रधान अरोड़ा ने बाकी पदाधिकारियों का चयन किया। जालंधर में रफमा का गठन 8 साल पहले किया गया था। लगातार नीरज अरोड़ा को प्रधान चुना गया है। वे संगठन के फाउंडर्स में भी शामिल हैं। रफमा कारोबारी मुद्दों के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी निभा रही है। इस दौरान प्रधान ने सालाना रिपोर्ट पेश की। इसमें जीएसटी की दरों से पैदा समस्याओं के समाधान के लिए किए गए लंबे संघर्ष, नेशनल लेवल पर सिफी नामक संगठन के जरिए जीएसटी का मुद्दा केंद्र सरकार तक उठाने की जानकारी दी गई। इसमें सफलता भी मिली। सिफी के साथ मिलकर केंद्र सरकार में जो जीएसटी का मामला रखा गया था, उसका समाधान हुआ। बीआईएस के मानकों से जुड़ा मामला भी हल कराया गया है। सिफी का पंजाब चैप्टर जालंधर में खुलवाया गया है। नई टीम में मोहिंदर पाल जुल्का को चीफ पैट्रन, बीबी ज्योति को चेयरमैन, सुनील जुल्का को वाइस चेयरमैन, अमित चड्ढा को फाइनेंशियल सेक्रेटरी, राजिंदर अरोड़ा को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया। वहीं रमन अरोड़ा, मानिक गुलाटी, देविंदर घई और अनिल गुप्ता वाइस प्रेसिडेंट बने। गौरव अग्रवाल, नीरज कोहली, विजय शर्मा, सुरेश कोहली और काकू बहल को भी वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी दी गई। सुनील चावला को सेक्रेटरी, आकाश जुल्का और हनु बांसल को जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया। सलाहकार कमेटी में संदीप मदान को चेयरमैन और राज कुमार जग्गी, कश्मीर लाल विज, शिव जुल्का और नितिन मागू को मेंबर बनाया गया।


