बिग बॉस-19 फिनाले- ग्वालियर की तान्या भी फाइनलिस्ट:लग्जरी लाइफस्टाइल के किए दावे; कहा था- हर फ्लोर पर 5 नौकर, 7 ड्राइवर और 150 बॉडीगार्ड्स हैं

रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन का फिनाले आज रविवार को रात 9 बजे से है। यह फिनाले मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में होगा। इस सीजन की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट ग्वालियर की तान्या मित्तल रही हैं। घर में उन्होंने दावा किया था कि वह अपने साथ 150 बॉडी गार्ड्स लेकर चलती हैं। उनका घर किसी 7 स्टार होटल के आगे फीका है। यही नहीं हर फ्लोर पर 5 नौकर, 7 ड्राइवर हैं। तान्या टॉप फाइव फाइनलिस्ट में शुमार हैं। ग्वालियर के सिटी सेंटर साइड नंबर-1 में रहने वाली तान्या 12वीं पास हैं और खुद को बड़ा उद्यमी बताती हैं। वह साल 2018 में मिस एशिया टूरिज्म रह चुकी हैं ग्वालियर में उनके भाई अमृतेश लगातार उनके लिए प्रचार कर रहे हैं। बता दें, घर में 18 कंटेस्टेंट आए थे। अब 5 सदस्य गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और तान्या मित्तल बचे हैं। बिग बॉस का 19वां सीजन 24 अगस्त 2025 से शुरू हुआ था और पिछले कई सीजनों की तरह इस बार भी इसे सलमान खान ने होस्ट किया है। सुर्खियों में रहीं चंबल की तान्या मित्तल
इस सीजन में अगर किसी कंटेस्टेंट ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, तो वह तान्या मित्तल हैं। ग्वालियर-चंबल अंचल के शहर ग्वालियर की रहने वालीं तान्या अपनी बेबाक बातों और लग्जरी लाइफस्टाइल के दावों के लिए चर्चा में रहीं। उन्होंने शो में दावा किया कि उनके 150 बॉडीगार्ड्स हैं और उनका घर इतना शानदार है कि 7-स्टार होटल भी उसके आगे फीके हैं। तान्या ने कहा कि उनके घर का वॉर्डरोब 2,500 वर्ग फीट का है, हर फ्लोर पर पांच नौकर और सात ड्राइवर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके किचन में ऊपर वाले किचन तक जाने के लिए लिफ्ट लगी है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि वो कॉफी पीने के लिए ग्वालियर से आगरा जाती हैं और ताजमहल के पीछे बने गार्डन की बेंच पर बैठकर कोल्ड कॉफी पीना उनका शौक है। इतना ही नहीं जब उनको वकलावा खाने की इच्छा होती हैं तो वह सीधे दिल्ली पहुंचकर दुबई की फ्लाइट लेती हैं और वकलावा खाकर अगले दिन वापस ग्वालियर आ जाती हैं। तान्या के कारण अशनूर कौर हुई थीं घर से बेघर
इस सीजन की सबसे बड़ी चर्चाओं में से एक 30 नवंबर 2025 को अशनूर कौर का घर से बाहर किया जाना था। 21 साल की एक्ट्रेस अशनूर पटियाला बेब्स और मकड़ी जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं। शो जीतने वाले कंटेस्टेंट्स में उन्हें एक मजबूत दावेदार माना जा रहा था। हालांकि शो के टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान उनकी तान्या से भिड़ंत हो गई। टास्क के दौरान तान्या ने अशनूर का टिकट टू फिनाले का सपना तोड़ा था जिस पर गुस्से में अशनूर ने लकड़ी का टुकड़ा उठा लिया, जो टास्क का हिस्सा था और तान्या के कंधे पर मार दिया। इससे उन्हें हल्की चोट आई। आखिर में बिग बॉस ने बाद में वीकेंड का वार एपिसोड में अशनूर को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। बिग बॉस का इतिहास और लोकप्रियता
बिग बॉस का आइडिया 1997 में नीदरलैंड में शुरू हुए शो बिग ब्रदर से लिया गया था। भारत में यह शो 2006 में आया। शुरुआत में इसे ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन समय के साथ यह सबसे चर्चित रियलिटी शो में से एक बन गया। पहले सीजन में राहुल रॉय और कैरोल ग्रेसियस जैसे नाम थे। शो के पहले होस्ट अरशद वारसी थे, फिर शिल्पा शेट्टी और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों ने शो को होस्ट किया। 2010 से सलमान इस शो को होस्ट कर रहे हैं। यह खबर भी पढ़ें… एमपी की बिग बॉस-19 कंटेस्टेंट के दावों की पड़ताल ग्वालियर की इंफ्लूएंसर तान्या मित्तल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय हैं। इसका कारण बिग बॉस में उनका गेम प्लान है। शो में तान्या ने अपनी अमीरी के किस्से इतने बढ़ा-चढ़ाकर बता दिए हैं कि उनके बारे में जानने की क्यूरोसिटी बढ़ती जा रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें… 19 साल में आत्महत्या करने वाली थीं तान्या मित्तल इन्फ्लूएंसर तान्या मित्तल बिग बॉस 19 में जाते ही सुर्खियों में हैं। शो में फूट-फूटकर रोते हुए तान्या ने बताया है कि वो 19 साल की उम्र में आत्महत्या करने वाली थीं। वहीं. दूसरी तरफ बिग बॉस विजेता रह चुकीं गौहर खान ने भी तान्या का सपोर्ट करते हुए कुनिका सदानंद को फटकार लगाई है। पढे़ं पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *