बिजयनगर कांड की सीबीआई जांच की मांग:गवर्नमेंट कॉलेज में एबीपीवी का प्रदर्शन, बोले- दरिंदो को फांसी दी जाए

ब्यावर जिले के बिजयनगर कांड को लेकर कोटा में भी विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े छात्र-छात्राओं ने गवर्नमेंट कॉलेज में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज गेट पर खड़े होकर जमकर नारेबाजी की। मामले की सीबीआई जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था दरिंदों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। ABVP कॉलेज इकाई अध्यक्ष जयेश शर्मा ने कहा- विजयनगर में दरिंदों ने कुछ बहनों को ब्लैकमेल किया। उनके आपत्तिजनक फोटो खींचें गए। जबरन यौन शोषण का दबाव बनाया गया। पीड़ित बहनों ने बताया कि दरिंदों के पास एक रेट लिस्ट थी, जिसमें ब्राह्मण लड़की का धर्मांतरण करने पर 20 लाख और दलित लड़की के धर्मांतरण पर 10 लाख मिलने की बात लिखी थी। आरोपियों ने दरिंदगी की हद को पार कर दिया। हमारी मुख्यमंत्री से मांग है कि मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए। दरिंदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो ताकि ऐसा करने से पहले दरिंदें दस बार सोचें। दीपिका कुमारी ने कहा कि बहनों को न्याय दिलाना जरूरी है। दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *