अजमेर में दुकान से तेल के पीपे चोरी:70 हजार का सामान और नगदी चुराई, निर्माणाधीन भवन में भी वारदात

अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने ताले तोड़कर 70 रुपए का सामान और नगदी चोरी कर फरार हो गए। पास एक अन्य दुकान पर लगे सीसीटीवी में तीन चोर आते दिखाई दे रहे हैं। अलवर गेट थाना पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। अजय नगर निवासी हरीश हरवानी ने बताया कि उसके नगरा मुख्य मार्ग पर मुकेश तेल भंडार के नाम से दुकान है। चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। जब वह सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर पर लगे ताले टूटे हुए मिले। दुकान के अंदर से तेल के पीपे भी गायब थे। इसके साथ ही कुछ नकदी भी नहीं थी। पीड़ित ने बताई की तरफ 70 हजार रुपए का माल चोरी कर फरार हुए हैं। इसकी सूचना अलवर गेट थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया गया। पास ही दुकानदार की सीसीटीवी लगे हुए थे। चेक करने पर 1 मिनी ट्रक में 3 से 4 चोर आते हुए दिखाई दिए हैं। सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। निर्माणाधीन भवन में भी हुई चोरी अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में भी चोरी की वारदात सामने आई है। पुलिस के अनुसार यूसुफ मोहम्मद नाम के व्यक्ति ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। ठेकेदार ने शिकायत देकर बताया कि वह कोटडा में मकान का निर्माण करवा रहा है। देवराज चोरों ने ताले तोड़कर एक के कॉपर पाइप और कॉपर वायर चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *