अशोकनगर में रविवार को तोकली फीडर पर आसपास के गांव के किसानों ने जरूरत के मुताबिक बिजली न मिलने के विरोध में धरना दिया। किसानों का कहना है कि अभी रबी सीजन की फसलों की सिंचाई का समय चल रहा है, लेकिन कई जगहों पर किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। सूचना मिलने के बाद विधायक इंजी. हरिबाबू राय भी फीडर पर पहुंचे और किसानों से बात की। किसानों ने विधायक से शिकायत करते हुए कहा कि उनकी फसलों में सिंचाई का समय है, लेकिन बिजली विभाग तीनों फेस समय के मुताबिक नहीं दे रहा है। ट्यूबवेल चलाने वाली लाइट काफी काम आ रही है, जिसकी वजह से उनकी फसलों में सिंचाई नहीं हो रही है। लोगों की शिकायत सुनकर विधायक हरिबाबू राय भी किसानों के साथ फीडर के बाहर धरने पर बैठ गए। इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों को जरूरत के मुताबिक बिजली देने का भरोसा दिया। साथ ही बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी किसानों से फोन पर बात की। इसके बाद धरना खत्म हो सका।


