राजधानी भोपाल के करीब 30 इलाकों में सोमवार 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें रोहित नगर, दीपक सोसायटी, आकृति ईको सिटी कॉलोनी, दानिशकुंज, पीसी नगर, रापड़िया जैसे कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसलिए वे समय से पहले अपने जरूरी काम निपटा दें। ताकि, उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। इन इलाकों में पड़ेगा असर


