बिजली कर्मचारी 40 फीट ऊंचे टावर से गिरा:करंट की चपेट में आने से हुआ हादसा, रीढ़ की हड्डी और सिर में गंभीर चोटें आई

चूरू शहर के अग्रसेन नगर में मंगलवार को एफआरटी एक कर्मचारी 11 हजार वोल्ट की लाइन पर काम करते समय करंट की चपेट में आ गया। झटका लगते ही 40 फीट ऊंचे टावर से गिरा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कादर (30) निवासी मंगला कॉलोनी (सुजानगढ़, हाल चूरू) मेंटेनेंस कार्य के लिए टावर पर चढ़ा था। इसी दौरान हवाई करंट उसकी उंगली से लगा और वह संतुलन खोकर नीचे गिर गया। हादसे के वक्त कादर के पास सेफ्टी बेल्ट या अन्य सुरक्षा उपकरण मौजूद नहीं थे। गंभीर रूप से घायल कादर को साथी कर्मचारियों ने तुरंत डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी रीढ़ की हड्डी और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही अधीक्षण अभियंता सहित बिजली विभाग के अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और हालात की जानकारी ली। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विभाग की ओर से ठेका कर्मचारियों से बिना उचित सुरक्षा संसाधनों के ऊंचाई पर कार्य करवाया जाना गंभीर लापरवाही है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *