खैरथल-तिजारा जिले के सिरौली कलां गांव में बुधवार शाम 4 बजे 11 हजार केवी बिजली लाइन का तार टूटकर भैंसों पर गिर गया। हादसे में तीन भैंसों की मौत को हो गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। गांव में बिजली हादसे में 2 दिन में ये दूसरी घटना है। दोनों घटनाओं में 5 भैंसों की मौत हो चुकी है। पोल से चिंगारी निकली और तार टूटकर गिरा पीड़ित रस्सू खान ने बताया- बिजली का तार टूटने से पहले पोल से बहुत बड़ी चिंगारियां निकल रही थी। चिंगारी निकलता देख लोग दूर हो गए, लेकिन जानवरों को नहीं हटा पाए। तार टूटकर सीधा भैंसों पर गिर गया। घटना के बाद बिजली विभाग को फोन कर सप्लाई बंद करवाई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृत भैंसों की कीमत लगभग तीन लाख रुपए है। ग्रामीणों ने लाइन ट्रांसफर करने की मांग की ग्रामीणों का कहना है कि गांव की आबादी के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी लाइन हमेशा से खतरनाक रही हैं। कई बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग ने इन लाइनों को ट्रांसफर नहीं किया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सभी हाई-वोल्टेज लाइनों को गांव से बाहर नहीं हटाया गया, तो वे आंदोलन करेंगे। सिरौली कलां में 2 दिन में यह दूसरी बड़ी घटना है। दो दिन पहले रफीक पुत्र अय्यूब की झोपड़ी में आग लगने से उनकी 2 भैंसें जल गई थीं।


