बिजली की दर लगातार बढ़ा रही भाजपा सरकार: कांग्रेस

भास्कर न्यूज | देवरीबंगला गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के कार्यकर्ताओं ने बिजली दरों में बढ़ोतरी का विरोध किया गया। मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार देवरी-मार्री को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में बिजली कटौती शुरू हो गई। साथ ही बिजली की कीमत लगातार बढ़ रही है। डेढ़ साल में चौथी बार बिजली के दाम बढ़ाए गए हैं। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार ने कहा कि 2003 से 2018 तक भाजपा की रमन सरकार ने हर साल बिजली के दाम बढ़ाए। कांग्रेस सरकार ने ऐसा नहीं किया। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा ने कहा कि किसान पहले ही खाद, बीज और बिजली कटौती से परेशान हैं। अब कृषि पंपों की बिजली दर बढ़ने से किसान टूट चुके हैं। गांव और गरीब दोनों परेशान हैं। पूर्व जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने किसानों को 5 एचपी तक मुफ्त बिजली दी। बीपीएल उपभोक्ताओं को 40 यूनिट तक बिजली निशुल्क दी गई। अस्पतालों और उद्योगों को सब्सिडी दर पर बिजली दी गई। जनता से वसूली के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को भारी भरकम बिजली बिल मिल रहे हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लॉक कांग्रेस डौंडीलोहारा के अध्यक्ष गोपाल प्रजापति, जनपद सदस्य भूपेश नायक, सुमन सोनबोईर, संजीव चौधरी, ललित हिरवानी, केजूराम सोनबोईर, मंथीरलाल, चिंताराम पटेल आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *