बिजली की समस्या दूर नहीं हुई तो फैक्टरियों में ताला लगा चाबियां मंत्री को सौंपेंगे : कारोबारी

भास्कर न्यूज | अमृतसर फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान संदीप खोसला की अगुवाई में शिष्टमंडल ने बार्डर जोन के चीफ इंजीनियर देसराज बांगड के साथ मीटिंग की। मीटिंग में फोकल प्वाइंट से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रधान संदीप खोसला ने कहा कि फोकल प्वाइंट में पीएसपीसीएल के स्टाफ की कमी है, बिजली संबंधी समस्याएं व शिकायतें ज्यादा हैं जबकि इन समस्याओं का समाधान करने के लिए स्टाफ की कमी है। बिजली फॉल्ट दूर करने के लिए पूरे फोकल प्वाइंट में केवल 2 लाइनमैन हैं, जबकि यहां 435 से अधिक औद्योगिक इकइयां हैं। 2 लाइनमैनों में से भी एक लाइनमैन 31 मई को सेवामुक्त हो रहे हैं। यही नहीं फतेहगढ़ चूड़ियां बाइपास स्थित बलकलां व नागकलां इंडस्ट्रियल एरिया में भी लाइनमैनों का टोटा है। इस मौके पर महासचिव राजन मेहरा, वरिष्ठ उपप्रधान संजीव महाजन, सन्नी वोहरा, सुमित महाजन, अमित मन्नण,सुमित महाजन, स्नेह वोहरा, सुमेश मेहरा इत्यादि मौजूद थे। खोसला ने कहा कि अगर उनकी समस्याओं का समय रहते समाधान न किया गया तो उद्योगपितयों को अपनी इंडस्ट्री यूनिट्स पर ताले लगाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उद्योगपति औद्योगिक इकाइयों पर ताले लगाकर चाबियां बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ को सौंप देंगे। अगर इन समस्याओं का समाधान तुरंत नहीं किया गया तो पीएसपीसीएल चीफ कार्यालय को भी ताला लगाकर चाबियां विभाग को सौंप दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि बिजली संबंधी समस्याओं के हल के लिए नाइट स्टाफ की संख्या में बढ़ौतरी की जानी चाहिए, रात में बिजली के अघोषित कट लगते रहे हैं, कई फॉल्ट भी पड़ जाते हैं लेकिन इन फॉल्टो को दूर करने के लिए कोई लाइनमैन ही उपलब्ध नहीं होता है। खोसला ने कहा कि अगर उनकी समस्याओं का चीफ इंजीनियर द्वारा जल्द समाधान न किया गया तो शिष्टमंडल मंत्री हरभजन सिंह से मुलाकात करेगा। खोसला ने बांगड से व्यापारियों द्वारा जमा करवाई गई सिक्योरिटी डिपाजट राशि भी वापस दिलाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *