बिजली के तारों में फंसा ट्रक, खम्भा टूटा:जमीन से केवल चार फीट की ऊंचाई पर थे, बिजली कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी नहीं पहुंचे

ओवरलोडेड ट्रक बिजली के तारों में फंस गया और खम्भा टूट गया। आस-पास के लोगों ने बिजली कंपनी में सूचना दी लेकिन अधिकारी-कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। बिजली के तार जमीन से मात्र तीन से चार फीट की ऊंचाई पर ही थे। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था। घटना कोटा के बोरखेड़ा इलाके के बजरंग नगर की है। बजरंग नगर की गली नंबर 1 में रहने वाले नरेंद्र ने बताया- इस रोड से रात के समय बड़े-बड़े ट्रक निकलते हैं। बिजली के तार ट्रक में फंस गए, जिससे बिजली का खंभा टूट गया और तार भी लटक गए। लोगों का कहना है कि बिजली कंपनी को रात में ही सूचना दी गई लेकिन सुबह तक भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। वहीं निजी बिजली कंपनी अधिकारी शांतनु भट्टाचार्य ने बताया कि रात में सूचना नहीं मिली। सुबह पता लगने पर टीम को मौके पर भेजा गया। इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर तार सही करवाकर बिजली के खम्भे को बदलवा दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *