भरतपुर के रुदावल थाना इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। बिजली की लाइन टूटने से करीब 10 लोग बुरी तरह झुलस गए। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया। जिसमें से 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें हयात सेंटर रेफर कर दिया गया है। ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद गिरे बिजली के तार घटना जौतरौली गांव की है। पूर्व सरपंच श्याम सिंह ने बताया कि शाम 8 बजे करीब अचानक गांव में लगे ट्रांसफार्मर में जोरों का धमाका हुआ। जिसके बाद बिजली के तारों में आग लग गई। उसके बाद बिजली के तार टूट कर घरों पर गिरने लगे। 10 लोग हुए घायल घटना में गांव के करीब 10 लोग घायल हो गए। जिन्हें तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया। जहां सभी का इलाज जारी है। इनपुट- विशेष गर्ग, रुदावल, भरतपुर


