दौसा की पापड़दा थाना पुलिस ने बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटनाक्रम 30 दिसंबर का है, इस सम्बन्ध में नांगल राजावतान के सहायक अभियंता ओमप्रकाश मीना ने बिजली कनेक्शन चौकिंग के दौरान AEN-JEN व अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट व राजकार्य में बाधा की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। LT लाइन में अवैध केबल लगी थी पुलिस ने बताया कि एईएन द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि जेईएन संजीव मीना, कर्मचारी गिर्राज जांगिड़ व महेश मीना के साथ गांव आलूदा ढाणी चिरावण्डया में सप्लाई बाधित रखने की शिकायत पर मौके पर गए। जहां बिजली विभाग की L-T लाइन में अवैध लगी हुई केबल की फोटो लेने लगे तथा बिना कनेक्शन वालों से समझाइश की गई। लाठी-डंडों से हमला किया इसी दौरान हीरालाल मीना आया और गाली गलौच करने लगा। जहां कई लोगों ने एकराय होकर धारदार हथियार कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में एईएन-जेईएन समेत अन्य कर्मचारी घायल हो गए। थाना इंचार्ज रजत खींची ने बताया कि मामला दर्ज होने पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया, जिसने मुख्य आरोपी हीरालाल मीना निवासी चरावण्डया की ढाणी तन आलूदा को गिरफ्तार किया है।


