अलवर में नशे में धुत पुलिसकर्मी का VIDEO:DSP ऑफिस के पास पड़ा मिला, पुलिस उठाकर ले गई; SP ने किया सस्पेंड

अलवर में ठूमर थाना क्षेत्र की टीकरी पुलिस चौकी पर तैनात कॉन्स्टेबल शिवचरण डीएसपी कार्यालय के पास नशे में धुत पड़ा मिला। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने निलंबित कर दिया गया। 13 जनवरी को स्थानीय लोगों ने कॉन्स्टेबल शिवचरण को सड़क पर बेसुध पड़ा देखा और पुलिस को सूचित किया। अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कठूमर थानाधिकारी सुनील टॉक से तत्काल रिपोर्ट तलब की। जांच रिपोर्ट में कॉन्स्टेबल शिवचरण के शराब के नशे में होने की पुष्टि के बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया और उन्हें निलंबित कर दिया गया। उन्हें मुख्यालय अलवर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। अब देखिए, घटना से जुड़ी 3 PHOTOS… छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कहा कि वीडियो वायरल होने के मामले को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पुलिसकर्मी की लापरवाही, अनुशासनहीनता या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *