भरतपुर में निगम आयुक्त ने इनोवा में रखवाई ईंटें:घटिया निर्माण सामग्री की शिकायत पर पहुंचे थे, मजबूती की जांच करने ले गए

भरतपुर के जवाहर नगर स्थित कब्रिस्तान के बगल में सड़क किनारे नाला बनाया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने नाले में लग रहे निर्माण सामग्री पर सवाल उठाये तो, नगर निगम आयुक्त तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद ईंट, सीमेंट और बजरी का सैंपल लिया गया। निर्माण में कमी पाए जाने पर आयुक्त ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सैंपल लेकर जांच करवाई जाएगी नगर निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई ने बताया कि जवाहर नगर स्थित कब्रिस्तान के बगल में एक नाले का निर्माण करवाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने निर्माण सामग्री पर सवाल उठाये थे। जिसके बाद ईंटों का सैंपल लिया गया है। सीमेंट और बजरी के भी सैंपल लिए गए हैं। यह ईंट फ्लाई एस की हैं। जिनका प्रयोग किया जाता है लेकिन, ईंटों की गुणवत्ता में कमी लग रही है। इसलिए इन्हें क्वालिटी कंट्रोल पर ले जाकर ईंटों की स्ट्रेंथ जांच की जाएगी। अगर निर्माण सामग्री में कमी पाई गई तो, निर्माण को तोड़कर दोबारा बनाया जाएगा। अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसलिए सीमेंट और बजरी के मिक्सर का सैंपल लिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही एक्शन लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *