धमतरी| दीपावली पर बिजली विभाग ने मेंटेनेंस का कार्य किया। शहरी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर सफाई तो की गई, लेकिन ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था की स्थिति पर कोई सुधार नहीं हुई है। ट्रांसफार्मरों के आसपास बिजली के तार झाड़ियों से ढके हुए हैं और उनमें झाड़ियां लटकी हुई दिखाई देती हैं। इनकी सफाई पर कोई खास ध्यान नहीं दिया जा रहा है। धमतरी-आमदी मार्ग पर लोहरसी के पास तारों में पौधे लटके हुए हैं। सफाई की कमी के कारण बिजली तारों से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।


