बारसुर| छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के द्वारा 20 माह में बिजली की दरों में प्रति यूनिट 80 पैसों की बढ़ोतरी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बारसुर के द्वारा विद्युत कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम के नाम जेई जितेंद्र मरावी को ज्ञापन सौंपा और भाजपा सरकार द्वारा बढ़ाए गए बिजली बिल के दरों को वापस लेने की मांग की गई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान और जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बारसुर के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा सरकार के द्वारा 20 माह में बिजली की दरों में प्रति यूनिट 80 पैसे की बढ़ोतरी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। रैली के माध्यम से सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचकर जेई जितेंद्र मरावी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया और भाजपा सरकार द्वारा बढ़ाए गए बिजली दरों को वापस लेने मांग की गई। इस अवसर पर कांग्रेस जिला महामंत्री विमल सलाम, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रैयतू राम मंडावी, नितेश नेगी, राकेश मंडावी, उदय प्रसाद साहू सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


