अर्जुंदा| ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा 18 जुलाई को बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय का घेराव करेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा जाएगा। इस आंदोलन में जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी मौजूद रहेंगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा के अध्यक्ष संतु राम पटेल ने आंदोलन में सभी को शामिल होने आग्रह किया है।


