भास्कर संवाददाता | चूरू जोधपुर डिस्कॉम के चूरू वृत्त के अंतर्गत बिजली दुरुपयोग के 19.82 लाख के 28 मामले हनुमानगढ़ के एसई (टी एंड सी) केएल डांगी की अध्यक्षता में वृत्त स्तरीय वीसीआर रिव्यू मीटिंग कर निस्तारित किए। चूरू डिस्कॉम एसई आरपी वर्मा ने बताया कि उक्त 28 मामले में श्रेणी दुरुपयोग के थे। इसके अलावा चूरू में वृत्तस्तरीय उपभोक्ता समझौता समिति की बैठक में 9.82 लाख के 11 प्रकरणों की सुनवाई कर निबटारा किया गया।


