बिजली सब स्टेशन में लगी आग, 50 गांवों में अंधेरा:कसमार के बगियारी में ट्रांसफार्मर जला, 50 लाख के नुकसान का अनुमान

कसमार प्रखंड के बगियारी स्थित विद्युत सब स्टेशन में शनिवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना रात 9:30 बजे की है। 5 एमवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर जलकर राख हो गया। केबल और तारों को भी नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक अनुमान में करीब 50 लाख रुपए की क्षति हुई है। इस हादसे से कसमार और जरीडीह प्रखंड के 50 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात 8:30 बजे चलती लाइन में ट्रांसफॉर्मर से आग की लपटें निकलीं। स्टेशन में मौजूद विद्युतकर्मी रविंद्र प्रजापति और सुबोध महतो कुछ कर पाते, इससे पहले ही ट्रांसफॉर्मर जलने लगा। रात 10 बजे पहुंचा अग्निशमन दल तेनुघाट से अग्निशमन दल रात 10 बजे मौके पर पहुंचा। तब तक ट्रांसफॉर्मर जल चुका था और आग भी बुझ चुकी थी। खबर सुनकर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग सब स्टेशन पहुंच गए। बिजली आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र का जनजीवन प्रभावित हुआ है। विभागीय अधिकारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं और बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *