बेमेतरा| शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के प्रदेश सचिव व जिला बेमेतरा प्रभारी दाऊराम चौहान ने छत्तीसगढ़ में बिजली दर में वृद्धि का विरोध किया है। उन्होंने भाजपा सरकार से मांग की है कि इस वृद्धि को वापस लिया जाए। इस मांग को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने राज्य में 1 जुलाई से बिजली की दर में बढ़ोतरी की है। घरेलू उपभोक्ता को 10 से 20 पैसा प्रति यूनिट बढ़ाया गया है। गैर घरेलू 25 पैसा प्रति यूनिट वृद्धि की गई है। कृषि उपभोक्ता पर भी बिजली यूनिट दर की वृद्धि की गई र्है। ऑफसेट, प्रिंटिंग प्रेस उपभोक्ता को एलवी-2 से हटाकर एलवी-5 श्रेणी में शामिल किया गया है। गैर घरेलू उपभोक्ता श्रेणी अंतर्गत लिए गए अस्थाई कनेक्शन पर भी नॉर्मल टैरिफ का 1.5 गुना टैरिफ के स्थान पर नॉर्मल टैरिफ का 1.25 गुना टैरिफ लागू किया गया है। दाऊ राम चौहान ने भाजपा सरकार से अनुरोध किया है कि बिजली दर बढ़ोतरी को कम किया जाए। ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।


