10 एकड़ में बना श्रीयंत्र भवन, अगस्त में लोकार्पण की तैयारी

राजनांदगांव| प्रसाद योजना के तहत डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी मंदिर के सामने साढ़े 10 एकड़ एरिया में डवलपमेंट ऑफ पिलग्रिम्स फेसिलिटेशन सेंटर (श्रीयंत्र बिल्डिंग) का निर्माण पूरा हो चुका है। 43 करोड़ की लागत से इसका और मां बम्लेश्वरी मंदिर सहित अन्य निर्माण किया गया है। अगस्त में इसके लोकार्पण की तैयारी की जा रही है। श्रीयंत्र भवन में अंडरग्राउंड ऑडिटोरियम, फर्स्ट फ्लोर में भोजनालय, एडविन ब्लॉक, किचन, सेकंड फ्लोर में सत्संग हॉल, क्लॉक रूम, मेडिटेशन हॉल, रेस्टिंग हॉल व टॉयलेट रहेगा। संचालन के लिए संस्थाओं से चर्चा जारी है- शर्मा: छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने बताया कि श्री यंत्र बिल्डिंग का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इसके लोकार्पण के लिए केंद्र सरकार से ही समय निर्धारित होगा। संचालन के लिए अलग-अलग संस्थाओं से चर्चा की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *