बिटकुली गांव में क्रिकेट लीग की हुई शुरुआत

करही बाजार | ग्राम बिटकुली में सब स्टेशन स्थित क्रिकेट मैदान पर बिटकुली क्रिकेट प्रीमियर लीग का शुभारंभ हुआ। मंगलवार को निपानिया मंडल उपाध्यक्ष और मावली फ्यूल के संचालक लक्ष्मी नारायण शर्मा तथा विनोद देवांगन ने फीता काटकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। लक्ष्मी नारायण शर्मा ने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खेल को जीवन का हिस्सा बनाए रखना चाहिए। खेल से समय के साथ जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। खेल से नई प्रतिभाएं भी सामने आती हैं। ऊर्जा बनाए रखने के लिए खेलों के प्रति समर्पण जरूरी है। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बिटकुली के सरपंच विनोद देवांगन, जनपद प्रतिनिधि दुकालू धुरु, भाजपा पदाधिकारी साधराम डहारिय, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *