सर्व समाज का ऐलान, कांकेर में हुई घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ बंद आज

भास्कर न्यूज | कोण्डागांव कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में दो समुदायों के बीच हुए विवाद और उसके बाद की प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सर्व समाज में आक्रोश है। इसी के विरोध में बुधवार को जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ में बंद का आवाहन किया गया है। यह बंद कांकेर की घटना की निष्पक्ष जांच और कथित भेदभावपूर्ण कार्रवाई के विरोध में किया जा रहा है। पुराना रेस्ट हाउस में सर्व समाज के तत्वावधान में आयोजित प्रेसवार्ता में जनजाति सुरक्षा मंच छत्तीसगढ़ के संयोजक गोरखनाथ बघेल ने कहा कि कांकेर की घटना में बाहरी तत्वों और भीम सेना के माध्यम से उपद्रव किया गया, लेकिन उपद्रव में शामिल लोगों पर केवल सामान्य धाराओं में कार्रवाई की गई। इसके विपरीत जनजाति समाज के हितों और अधिकारों की बात करने वालों पर कठोर धाराओं में केस दर्ज किए गए, जो न्यायसंगत नहीं है। इसके विरोध में सर्व समाज ने पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में प्रदेशव्यापी बंद का निर्णय लिया है। बंद के दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहेंगे, हालांकि यातायात व्यवस्था, शासकीय कार्यालयों के आवश्यक कार्य और आपातकालीन सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *