बिना अनुमति लगाए थे ब्लड डोनेशन कैंप, स्वास्थ्य विभाग ने रोक लगाई

भास्कर न्यूज| महासमुंद पिथौरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम भगत देवरी में बिना अनुमति संचालित किए जा रहे ब्लड डोनेशन कैंप पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। प्राप्त शिकायत के आधार पर 21 जनवरी को सीएमएचओ डॉ. आई नागेश्वर राव के निर्देशन में संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम ने संदीप अग्रवाल के बाड़े में, लाडो किराना के पास आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जिस स्थल पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा था, वह निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं था। शिविर में शासन के निर्देशानुसार आवश्यक चिकित्सक और प्रशिक्षित स्टाफ भी उपस्थित नहीं थे। साथ ही, बिना सक्षम अनुमति के अवैधानिक रूप से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा था। जांच में ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 और नियम 1945, साथ ही नाको और एनबीटीसी के विधिक प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए शिविर को तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया। मौके से 7 यूनिट रक्त जब्त किया गया, जिसे उचित तापमान में संग्रहित नहीं किया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने निर्देशित किया है कि बिना अनुमति एवं निर्धारित मानकों के विपरीत किसी भी प्रकार का ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करना कानूनन अपराध है। ऐसी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण दल में बीएमओ पिथौरा डॉ. तारा अग्रवाल, औषधि निरीक्षक अवधेष भारद्वाज, जिला परियोजना समन्वयक ओम प्रकाश धुरंधर और लैब टेक्नीशियन खिलेश्वर चंद्राकर शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *