17 परीक्षा केंद्रों में 6964 परीक्षार्थी होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर के आयोजित की जाने वाली छग शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी को दो पालियों में महासमुंद में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक होगा। इसमें 10 निर्धारित परीक्षा केंद्रों में 2524 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी तरह दूसरे पाली में परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5ः45 बजे तक आयोजित होगा। इसमें निर्धारित 17 परीक्षा केंद्रों में 4440 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों तक गोपनीय सामग्री पहुंचाने के लिए 17 परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *