बिना परमिट पास खनिज का परिवहन करते 4 गाड़ी पकड़ाई:रेत तस्करी करते 7 ट्रैक्टर भी धरे गए, रायगढ़ में अवैध रेत खदान से निकल रहे हर दिन कई ट्रैक्टर रेत

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में अवैध रेत व खनिज का परिवहन लंबे समय से की जा रही है। जहां खनिज विभाग की टीम बिना परमिट पास के चार गाड़ियों को पकड़ा है। जिसमें गिट्टी व मुरूम लोड था। वहीं आज सुबह रेत की तस्करी करते 7 ट्रेक्टर भी पकड़े गए हैं। मंगलवार को छातामुड़ा चौक से गिट्टी व मुरूम का परिवहन किया जा रहा था। तभी खनिज विभाग की टीम को इसकी जानकारी हुई। ऐसे में छातामुड़ा चौक पर उन्हें रोका गया और पूछताछ की गई, तो पता चला कि सभी बड़ी गाड़िया गुडे़ली की तरफ से आ रही है और उनके पास कोई परमिट पास नहीं है। ऐसे में 18 चक्का तीन वाहनों में गिट्टी व एक में मुरूम लोड था। जिस पर कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग ने टीम ने वाहनों को कलेक्ट्रेट ले आयी और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। नदी से रेत की तस्करी
वहीं आज सुबह खनिज विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई करे हुए धरमजयगढ़ के रैरूमा चौकी क्षेत्र में पहुंची। जहां मांड नदी से अवैध तरीके से रेत का परिवहन करते हुए 7 ट्रैक्टरो को रोका गया। उनसे पूछताछ में उनके पास कोई दस्तावेज नहीं मिले। ऐसे में सभी 7 ट्रैक्टरों को जब्त करते हुए रैरूमा चौकी लाया गया। लगातार की जाएगी कार्रवाई
इस संबंध में खनिज विभाग के उप संचालक राजेश मालवे ने बताया कि बिना परमिट पास के गिट्टी व मुरूम का परिवहन करते हुए गाड़ियों को पकड़ा गया है। जिस पर खनिज अधिनियम के तहत जुर्माना लगाया जाएगा। उसके बाद ही वाहनों को छोड़ा जाएगा। वहीं रेत तस्करी करते 7 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है। जिसे रैरूमा चौकी में रखा गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *